फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तिल और लइया के लड्डू के साथ खूब बिक रही गुड़ की गजक

Sun, 12 Jan 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए हैं। गुड़, तिल पट्टी, बादाम पट्टी और तिलकुट जैसे खाद्य पदार्थों की मांग ज्यादा है। तिल और लइया के लड्डू के साथ ही गुड़ की गजक की बिक्री जमकर हो रही है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा, जो उत्तर भारत में खिचड़ी पर्व के रूप में खास महत्व रखता है। इस दिन तिल-गुड़ से बनी चीजें खाने और पतंग उड़ाने की परंपरा है। इस बार त्योहार में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिर्जापुर हाैजपट्टी निवासी श्रद्धा तिवारी का कहना है कि हर साल हम पूरे परिवार के लिए गुड़, तिलकुट और गजक खरीदते हैं। इस बार भी गुड़ से बने मिष्ठान खरीदे हैं। दुकानदार रईस का कहना है कि ग्राहक खुद के लिए तो गुड़ से बने मिष्ठान खरीदते ही हैं, अपनी बहन और बेटियों के घर भेजने के लिए अतिरिक्त खरीदारी करते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में मिष्ठान बनाया गया है। पिछले सात दिनों से ठीकठाक बिक्री हो रही है। हर बार की अपेक्षा इस बार लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।
खाद्य पदार्थों के दाम
सामान मूल्य
गुड़ 100
सफेद तिल 240
तिल पट्टी 180
तिलकुट 260
गजक 240
बादाम पट्टी 160
(भाव रुपये प्रतिकिलो में)
पतंगबाज भी उत्साहित
मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। हर साल की तरह इस बार भी बाजारों में रंग-बिरंगी पतंगों की भरमार है। खास बात यह है कि राजनीतिक नेताओं और सेलिब्रिटी के चेहरों वाली पतंगों की मांग ज्यादा है। पतंगबाजी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें