फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खुली बैठक में हुए प्रस्ताव, कराया जाए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। क्षेत्र के मदुआना ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को भाजपा नेताओं और ग्राम पंचायत सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रशासन से मांग की कि 23 जनवरी 2025 को आयोजित खुली ग्राम पंचायत बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

भाजपा नेता श्याम नाथ शुक्ला, भगवान पांडेय और मुन्ना पांडेय के साथ ग्राम पंचायत सदस्य आशा, रामवती, निर्मला, शकुंतला, हीरालाल, रामजीत और फूला देवी सहित कुल आठ सदस्यों ने एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उनका कहना है कि खुली बैठक में बहुमत से प्रस्ताव पारित हुआ था कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ग्राम पंचायत के मध्य स्थित सेखौलिया गांव में किया जाए, ताकि दोनों राजस्व गांव सेखौलिया और नगदहा के कार्डधारकों को समान सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें