राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में भी पटरियों से जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। बाजार में इसके लिए डुगडुगी भी पिटवाई गई।
ईओ ने कहा कि 48 घंटे बाद नगर पंचायत की तरफ से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान शुरू किया जाएगा। सड़क की पटरी पर यदि कहीं अवैध कब्जा पाया गया तो उसे बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण को हटाने का खर्च भी संबंधित कब्जेदार से वसूला जाएगा।