फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लापरवाही बरतने पर भीटी सीएचसी प्रभारी के तबादले का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता और सीडीओ आनंद शुक्ल की मौजदूगी में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वह्न न करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। काम में लापरवाही मिलने पर सीएचसी भीटी के प्रभारी के तबादले का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने दवाओं की उपलब्धता के बारे में सीएमओ राजकुमार से जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि मानक के अनुसार सभी दवाइयां उपलब्ध हैं। 23 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किए जाने की जानकारी दी। डीएम ने शेष गांवों को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनपद स्तर, तहसील स्तर और खंड विकास स्तर के अधिकारियों को टीबी रोगियों को गोद लेकर चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खराब प्रगति पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भीटी के स्थानांतरण के निर्देश दिए।
जहांगीरगंज प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर की खराब प्रगति पर जमकर फटकार लगाई। सीडीओ ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेली कंसल्टेशन में वास्तविक मरीजों का ही डाटा ओपीडी पोर्टल पर दर्ज करें। काल्पनिक नाम दर्ज करने पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्तर से स्वीकृत 85 नए उपकेंद्रों की स्थापना करने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए। लंबे समय से अपने कार्यस्थल से बिना किसी सूचना के अनुपस्थिति रहने पर भीटी ब्लॉक की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सिमरन पर डीएम ने तत्काल सीएमओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


24 जन आरोग्य समितियों में छह खातों का ही केवाईसी कराने से नाराज डीएम ने समस्त संबंधित चिकित्सा अधिकारियों का वेतन केवाईसी पूर्ण नहीं होने तक के लिए रोक दिया है। ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के स्तर पर अधिक मात्रा में धनराशि का व्यय नहीं किया गया है।
इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आशाओं की समीक्षा कर संबंधित ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित कराए। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजकुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें