फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 लोगों का सैंपल लेकर की अपील, एहतियात बरतें, जिला जल्द होगा कोरोनामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोनामुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहे जिले को पूरी तरह कोरोनामुक्त करने के लिए जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को 57 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही आमजन से आह्वान किया गया कि जब तक जिला पूरी तरह कोरोनामुक्त न हो जाए, तब तक शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन करते रहें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते एक पखवारे से जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से कमी आई है। इतना ही नहीं, अलग अलग अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा कि शीघ्र ही जिला पूरी तरह कोरोनामुक्त हो जाएगा। जिले को पूरी तरह कोरोनामुक्त करने के लिए जिला अस्पताल में आने वाले नागरिकों की जांच करने व नागरिकों को जागरूक करने का कार्य लगातार जारी है।
बुधवार को भी जिला अस्पताल में आने वाले 57 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। सीएमएस डा. ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे 57 नागरिकों का डा. प्रदीप गुप्ता व डा. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। सीएमएस ने आमजनमानस से आह्वान किया कि जिले को पूरी तरह कोरोनामुक्त करने के लिए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शतप्रतिशत पालन करें। जिस प्रकार से अब तक एहतियात बरता है, उसी प्रकार से आगे भी बरतते रहें। कोरोना को लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें