अंबेडकरनगर। सहालग ने सराफा बाजार में चमक बिखेर दी है। सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री तेज हो गई है। धीरे-धीरे सराफा बाजार में रौनक लौट रही है। सहालग में एक बार फिर दाम चढ़ने से गहनों का वजन हल्का हो गया है।
सराफा बाजार में सोने और चांदी की अस्थाई कीमतों ने खरीदारों को सोचने पर मजबूर कर दिया। धनतेरस और दिवाली के बाद सोने और चांदी के भाव में कमी आई है। बुधवार को सराफा बाजार में चांदी के जेवर 1,60,000 रुपये प्रति किलो बेचे गए, जबकि सोने के आभूषण एक लाख 26 हजार रुपये प्रति दस ग्राम में बिके। सहालग के चलते सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। आभूषणों की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शौर्य सेठ का कहना है कि धनतेरस के मुकाबले सोने-चांदी के आभूषण सस्ते हुए हैं। धनतेरस पर चांदी 1.85 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो आज 1.60 लाख रुपये है। वहीं, सोना 1.26 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था। यह अब 1.27 लाख रुपये है। सराफा कारोबारी विकास ने बताया कि सोने और चांदी के जेवरों की कीमतों में कमी से बाजार में अभी बड़ा बदलाव नहीं है।