.श्रवण धाम के भ्रमण के दौरान पुजारी से धाम के सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानते प्रशिक्षु अध
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आए प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को धार्मिक स्थल श्रवण धाम का भ्रमण किया। मंदिर परिसर में मौजूद पंडित सुनील मिश्रा ने अधिकारियों को श्रवण कुमार के जन्म से लेकर उनकी मृत्यु तक की कथा विस्तार से सुनाई। श्रवण धाम भ्रमण के बाद सभी अधिकारियों ने संगम तट पर जाकर जल स्पर्श किया और धार्मिक परंपरा के अनुसार दर्शन किए। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी, बीडीओ कटेहरी हौंसिला प्रसाद, आनंद पांडेय, प्रधान रामाशीष व अन्य उपस्थित रहे।