फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: इंद्रावती की हत्या पुलिस के लिए बनी पहेली

विज्ञापन
मालीपुर के रूढ़ा गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा से शोक संवेदना व्यक्त करते भाजपा अवध क्षेत्र के
विज्ञापन
जलालपुर। आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी (91) की 16 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। हत्या और लूट की घटना को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम गांव से दूर एक स्कूल में डेरा डालकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई ऐसा ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। सूत्रों के अनुसार, एसओजी और सर्विलांस टीमें भी इस घटना के खुलासे में अब तक नाकाम रही हैं। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है, लेकिन पूर्व में लूट और हत्या के मामलों में संलिप्त रहे आरोपियों की भी इस घटना में संलिप्तता के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
रविवार को आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा के आवास पर भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, जिला महामंत्री विमलेंद्र कुमार उर्फ मोनू सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा, सत्यम त्रिपाठी, चंद्रमणि प्रतीक ,मालीपुर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय ने मुलाकात कर उनकी मां इंद्रावती की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें