फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर किए पार

विज्ञापन
कटका के खानपुर हुसेनाबाद में चोरी के बाद बक्से का टूटा ताला व नीचे बिखरा सामान।
विज्ञापन
जलालपुर। कटका क्षेत्र में एक घर से शुक्रवार रात लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। यह वारदात खानपुर हुसेनाबाद निवासी अंकित राजभर के घर में हुई।अंकित राजभर के अनुसार, बिजली कटौती के कारण वे छत पर सोने चले गए थे। उनकी मां सिरताजी, पिता रामशकल और दादी मनसिरा घर के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन

घर के अंदर, अंतिमा अपने दो साल के बेटे अनिकेत के साथ कमरे में सो रही थीं। अंकित को ठंड लगने पर वह चादर लेने पत्नी के कमरे में पहुंचे। उन्होंने कमरे में सामान बिखरा देखा और अपनी पत्नी को उठाया। कमरे से बक्सा गायब था, जो बाद में दूसरे कमरे में टूटा हुआ मिला। बक्से से सोने के झुमके, हार, अंगूठी और चांदी की पायल समेत अन्य जेवर गायब थे। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि तहरीर मिल गई है और जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें