आलापुर के रामनगर स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श
अंबेडकरनगर। आलापुर के रामनगर में कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की नीति पर सवाल उठाए। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बुलडोजर और एनकाउंटर का इस्तेमाल पीडीए वर्ग को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है और मुख्य चुनाव आयुक्त को हर हाल में पद छोड़ना होगा।