फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेवा सेतु के 748 आवेदनों में 685 स्वीकृत

विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभागार मेें सेवा संकल्प अ​भियान के तहत समीक्षा बैठक में मौजूद प्रभारी मंत्री। सूचना
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु में मिले 748 आवेदनों में से 685 को स्वीकृति दी गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अभियान के तहत कराए गए कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 812 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत 61 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 725 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक संचालित अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सेवा दिवस पर जिले में 4,19,256 लाभार्थी परिवारों ने 4,34,200 दीप प्रज्ज्वलित किए। आंगन मिलन सेवा के तहत 2,551 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। सेवा सेतु अभियान में करीब 20 हजार लोगों की सहभागिता रही। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अभियान में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, सीडीओ वैभव मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु सहित विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें