अंबेडकरनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी की कीमत लोगों को समझायी। वक्ताओं ने नागरिकों से देश की स्वतंत्रता व एकता को बनाए रखने का आह्नवान किया। साथ ही देश को स्वच्छ बनाने व स्वस्थ बनाने का भी संकल्प दोहराया।
सती प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज बनगांव डिहवा में प्रबंधक अरुणेश यादव व प्रधानाचार्या अंजू यादव ने तिरंगा फहराया। रामसमुझ सूरसती महाविद्यालय रतनपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संस्थापक व पूर्व सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार ने तिरंगा फहराया। बाद में रक्षाबंधन पर्व भी मनाया गया। शिक्षिकाओं ने शिक्षकों को राखी बांधी, और मुंह मीठा कराया।
राजबख्श सिंह स्मारक महाविद्यालय दाउदपुर में अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह व प्राचार्य डॉ. ओमकृष्ण त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। बाद में बच्चों ने विद्यालय परिसर में 101 नीम के पौध लगाए। पुष्पा सिंह खरवार महिला महाविद्यालय कश्मीरिया टांडा में प्रबंधक लक्ष्मीचन्द्र खरवार ने ध्वजारोहण किया। श्रवणक्षेत्र प्रतिनिधि के अनुसर द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज बेनीपुर में प्रबंधक अशोक तिवारी, कैलाशपति शिक्षण संस्थान में प्रबंधक दुर्गेश दुबे, रामदुलार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक अजय चौबे, बाल विकास विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, यशोदा देवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनय प्रजापति, कर्नल जगन्नाथ महाविद्यालय में प्रबंधक राजीव सिंह ने तिरंगा फहराया।
महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र में स्तंत्रता दिवस धूमधाम से मना। थाने पर एसओ रामनिवास, पशु अस्पताल में डॉ सुमित वर्मा, महरुआ चौराहे पर सत्यसेवा फाउंडेशन अध्यक्ष ने झंडारोहण किया। जय बजरंग गोमती पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि एसओ रामनिवास ने किया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार 73 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्षेत्र के सरकारी व निजी कार्यालयों में तथा स्कूलों में ध्वजारोहण हुआ। तहसील में एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विकास खण्ड में वीरेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद में फरजाना खातून, कोतवाली में कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह, अंगद सिंह स्मारक महाविद्यालय कान्नूपुर में डॉ राजेश सिंह, आरडीआरबी महाविद्यालय नत्थूपुर लौधना में प्रबंधक रामदुलार मौर्य, सरदार पटेल महाविद्यालय में प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा ने तिरंगा फहराया।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में एसडीएम देवीदयाल वर्मा, भीटी थाना में क्षेत्राधिकारी बीके श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी में अधीक्षक डॉ विकास तिवारी, भीटी बार एसोसिएशन संघ कार्यालय पर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ल ने तिरंगा फहराया। सभी ने देश की आजादी का जश्न मनाया। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य बाजार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 101 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
विधायक अनीता कमल ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जहांगीरगंज थाने में एसओ पीएन तिवारी, ब्लॉक में बीडीओ मोहम्मद आरिफ व एडीओ दल सिंगार यादव, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर छितौना में विधायक अनीता कमल व प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में प्रधानाचार्य सुषमा सिंह, फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक मोहम्मद हारुन अंसारी, जय मां दुर्गे बीआर अंबेडकर बालिका विद्यालय लीलावती नगर में प्रधानाचार्य निर्भय नारायण सिंह, बाबू चंद्रविजय सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज नरियांव में प्रबंधक अमरेंद्र कांत, आदर्श पटेल स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक महेंद्र वर्मा ने ध्वज फहराया।
विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युतनगर में प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी, रामदुलारी बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय टांडा में प्राचार्य ब्रह्मा नन्द दूबे, बीईओ कार्यालय फत्तेपुर में बीईओ केपी सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर टांडा में प्रधानाचार्य नरसिंह नारायण, कोस्मोपोलेटिन इंग्लिश मीडियम स्कूल टांडा में प्रबंधक पॉल जोसेफ, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर हरिजन में प्रधानाध्यापक शाह मोहम्मद, ब्लाक में एडीओ पंचायत योगेन्द्रनाथ सिंह ने ध्वज फहराया।
राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार लल्लन जी ब्रह्मचारी महाविद्यालय में प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह, प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में ग्रामप्रधान सुमन सिंह, थाने में एसओ रामलखन पटेल, टीपीएस बालिका इंटर कॉलेज महारामपुर में प्रबंधक सतीराम यादव, चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में प्रधानाचार्य डॉ सुषमा सिंह, सीएचसी जहांगीरगंज में चिकित्साधिकारी डॉ. उदय चंद यादव, बाबा रामशब्द स्मृति कॉलेज बिशुनपुर बजदहां में प्राचार्य डॉ चंद्रकुमार चतुर्वेदी ने तिरंगा लहराया।
बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक पर बीडीओ मंगल प्रसाद, बीआरसी पर चंद्रभूषण पांडेय, थाने पर एसओ दयाशंकर सिंह, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शकील अहमद, श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक कैलाश यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनियानी में ग्राम प्रधान विजयमणि यादव, नगर पंचायत कार्यालय किछौछा में अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा व अध्यक्ष शबाना खातून, गायत्री संस्कृत संस्थान भटपुरवा में प्रबंध समिति सदस्य सभापति त्रिपाठी ने ध्वज फहराया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में एसडीएम भरतलाल सरोज, क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ अमर बहादुर, श्रीमती सुमित्रा देवी शुक्ला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय, पं रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य जितेंद्र बहादुर सिंह, बीओबी रामनगर में पूर्व कैशियर रामसूरत, ब्लाक पर प्रमुख धर्मराज यादव व प्रमुख संगीता देवी, बीजेवी कालेज ऑफ टेक्नोलॉजी में दीपक चन्देल ने झंडारोहण किया।
उधर, जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज, जय बजरंग गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रबंधक अश्वनी कुमार वर्मा, जय बजरंग बाल विद्या मन्दिर में मंत्री पवन कुमार वर्मा, जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज में अध्यक्ष जगन्नाथ तिवारी, पं त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज में सर्जन डॉ संतोष कुमार यादव व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में प्रबंधक मीरा देवी, सेंट जेवियर्स स्कूल बहरामपुर में प्रबंधक बुधिराम, बीईओ कार्यालय पर एबीएसए सुनील यादव, कलावती देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक कृष्ण गोपाल शर्मा, रजवन्ता देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक सत्यराम प्रजापति, एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर में सुनील यादव, सिंगारी देवी स्मारक पीजी कॉलेज में प्रबंधक रामधारी यादव, बीएम मेमोरियल पीजी कॉलेज में बनवारीलाल यादव, एसएन इंटर कॉलेज प्रबंधक अब्दुल सलाम, सीएचसी में डॉ मुन्नीलाल निगम व अधिवक्ता संघ भवन पर अध्यक्ष दयाराम यादव ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।