फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओपीडी में बढ़े सांस और बुखार के मरीज

विज्ञापन
बुधवार को जिला अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में बुधवार को हाफ-टाइम ओपीडी के दौरान मरीजों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान करीब 686 मरीजों ने उपचार कराया। जिनमें सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित 72 मरीज शामिल रहे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसमें सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर देखने को मिली।
विज्ञापन

सांस लेने में परेशानी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच फिजिशियन डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. विवेक पांडेय व डॉ. हेमब्रेम ने की। इसके अलावा त्वचा, नेत्र और ईएनटी (नाक-कान-गला) रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में भी मरीजों का तांता लगा रहा। हाफ-टाइम ओपीडी होने के कारण मरीजों को कम समय में ही चिकित्सकीय परामर्श मिला, जिसके बाद चिकित्सकों ने परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं।
डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि दीपावली और मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, और ऐसे मौसम में मरीजों को विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार
कुर्की बाजार निवासी सिकंदर ने बताया कि उन्हें सांस से संबंधित समस्या है। वह सुबह नौ बजे ही ओपीडी में आ गए थे, लेकिन चिकित्सक के कक्ष में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्हें 40 मिनट से अधिक इंतजार करना पड़ा। वहीं, भीटी के पकड़ी नागौरपुर निवासी मंशाराम ने बताया कि उन्हें ठंड के साथ बुखार आ रहा है। बाहर से दवा कराने पर जब आराम नहीं मिला, तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जांच कराई और डॉक्टर से दवा ली। इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।

मौसम में बदलाव से बढ़े मरीज
हाफ-टाइम ओपीडी होने के बावजूद अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों का बेहतर उपचार किया गया। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण इस समय सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें