फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता के बीच संपर्क बढ़ाएं, मुखबिरों को सक्रिय करें

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन सभागार में अपराध की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व पुलिस - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को अपराध की रोकथाम के लिए बहुउद्देशीय हॉल में समीक्षा बैठक हुई। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व एएसपी संजय कुमार राय की मौजूदगी में हुई बैठक में जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जरूरी विचार विमर्श हुआ। कहा गया कि शुक्रवार की नमाज के दिन जिले में कहीं अशांति न फैले इसके लिए सभी को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने व मुखबिरों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। कहा कि आम जनता के बीच संपर्क बढ़ाएं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने होंगे। कहा कि मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे यह सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों सभी को इसमें सहयोग करना होगा। सभी एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल आदि को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर उनसे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का आह्वान करें।
विज्ञापन

लेखपालों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करें और जरूरी फीडबैक लें। यदि कहीं कोई माहौल को खराब करने की योजना बना रहा है तो उसके बारे में जानकारी जुटाएं और पुलिस को सूचित करें। यदि कोई समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने सभी को अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीएम सदर पवन जायसवाल, एसडीएम टांडा दीपक वर्मा, सीओ सदर अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें