फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एंबुलेंस के फेरों में असमानता मिलने पर प्रभारी को लगाई फटकार

Sat, 01 Feb 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की मासिक समीक्षा के लिए शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। एंबुलेंस के फेरों में असमानता मिलने पर एंबुलेंस प्रभारी को तलब किया गया।
विज्ञापन

बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ मृत्यु दर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, रोगी कल्याण समिति, जन आरोग्य समिति, दवाओं की उपलब्धता, आशा योजना, आयुष्मान भारत योजना, अंधता निवारण कार्यक्रम, क्षयरोग निवारण कार्यक्रम, ट्रांसपोर्ट सर्विसेज आदि की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने समीक्षा के दौरान ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अंतर्गत 102 एंबुलेंस सेवा वाहनों की ओर से गर्भवती को घर से ले आने एवं अस्पताल से घर तक छोड़ने के फेरों में असमानता मिलने पर नाराजगी जताई गई। एंबुलेंस प्रभारी को समस्त अभिलेखों व एंबुलेंस वाहन परीक्षण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। नवीन स्वीकृत उपकेंद्रों के संचालन के लिए किराये के भवन की व्यवस्था अतिशीघ्र करने के लिए सभी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए टीबी मुक्त भारत की लिए शपथ दिलाई। बैठक में सीडीओ, सीएमओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें