फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ग्राम सचिवालयों में न लेखपाल मिले न सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी ग्राम सचिवालयों में बुधवार से लेखपालों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी होने के पहले ही दिन कई जगहों पर व्यवस्था बेपटरी दिखी। अलग-अलग ब्लॉकों के पंचायत भवनों में निरीक्षण के दौरान कहीं सचिवालय बंद मिला तो कहीं लेखपाल और ग्राम सचिव अनुपस्थित रहे। इससे जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कटेहरी संवाद के अनुसार विकासखंड के गोपालपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में दोपहर करीब 12:30 बजे पंचायत सहायक अंजू तिवारी मौजूद अपने कार्य करते हुए मिलीं। हालांकि ग्राम सचिव और लेखपाल दोनों अनुपस्थित थे। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व और पंचायत से जुड़े कई कार्य लंबित हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं मिलने से परेशानी बनी हुई है। कटेहरी ब्लॉक की ही अन्नावां ग्राम पंचायत में सुबह करीब 11 बजे तक पंचायत भवन में न तो ग्राम सचिव पहुंचे और न ही लेखपाल। पंचायत भवन में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। राम बुझारत मिश्रा परिवार रजिस्टर के लिए पंचायत भवन पहुंचे, लेकिन किसी जिम्मेदार कर्मचारी के नहीं मिलने से उन्हें लौटना पड़ा।
जलालपुर संवाद के अनुसार भियांव विकासखंड के खानपुर हुसैनाबाद ग्राम पंचायत सचिवालय में बुधवार को भी ताला लटका मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक के विवाह के बाद उनका भाई पंचायत से जुड़े कार्य देखता है। सचिवालय बंद रहने के कारण लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

की जाएगी कार्रवाई
रोस्टर के अनुसार सभी लेखपालों को पंचायत भवनों में बैठने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी अगर कोई लेखपाल अपने पंचायत भवन नहीं गए होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्योत्सना बंधु, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें