फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की जश्न में हुई मारपीट, 9 का चालान

Mon, 14 Dec 2015 11:02 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद में हंसवर पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ  लोगों को रविवार की रात गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की आशंका की धारा के तहत चालान किया है। वहां से दोनों पक्षों की जमानत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात थाना हंसवर क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव में प्रधानी का चुनाव जीते रामनयन सिंह पक्ष के लोग गांव में डीजे पर गाना बज रहे थे। इसी बात को लेकर हारे प्रत्याशी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ भीम सिंह और उनके समर्थकों में विवाद हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय चालान भेजा गया। उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेल भेजने की बात कही, लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में सुलह कर लिया।
विज्ञापन


जिस पर दोनों पक्षों के लोगों को भारी जमानत मुचलके पर में पाबंद करते हुए रिहा कर दिया। थानाध्यक्ष हंसवर मोहम्मद तनवीर खान ने बताया कि चालान किया गया था। बाद में न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें