फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर सील

विज्ञापन
आलापुर के न्योरी में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटरों की भरमार है। इन सेंटरों पर न तो मानक पूरे होते हैं और न ही इनकी रिपोर्ट विश्वसनीय रहती है। मंगलवार को न्योरी में अवैध रूप से संचालित एक डायग्नोस्टिक सेंटर को टीम ने किया सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी आलापुर के प्रभारी डॉ. आशीष राय के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप वर्मा, फार्मासिस्ट अजय शर्मा ने न्योरी के निकट स्थित जीवन डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच की। इस दौरान मौके पर कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। एक कर्मचारी मिला जो उचित जवाब नहीं दे सका। टीम ने सेंटर में मिले उपकरणों को जब्त कर लिया। साथ ही दस्तावेज को भी जब्त किया और सेंटर को सील कर दिया। साथ ही संचालक को तीन दिन में दस्तावेज के साथ प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए हैं।
अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर सील होने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व मेडिकल स्टोर के संचालक अस्पताल बंद कर भाग गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आशीष राय ने बताया कि समय-समय अभियान चलाया जाता है, बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी अस्पताल तथा डायग्नोस्टिक केंद्र संचालित नहीं होने दिया जाएगा। कागज न मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें