फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो ट्रेनें निरस्त, तीन का मार्ग परिवर्तित, यात्री परेशान

Tue, 19 May 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लखनऊ मंडल के जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सोमवार को दो ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया, जिससे अकबरपुर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। निरस्त की गई ट्रेनों में लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (04217 और 04218) शामिल हैं। इसके अलावा वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस दो घंटा 11 मिनट और मऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा की देरी से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। जिन प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला गया, उनमें 13238, 15744 और 13010 हैं। भीटी के संजय ने बताया कि दून एक्सप्रेस से हावड़ा जाना था, लेकिन मार्ग परिवर्तित होने के कारण वह नहीं जा सके। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें