फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बच्चों को लगी चोट तो स्कूल में मिल सकेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीते दिनों कंपोजिट ग्रांट के तहत दी गई राशि से सभी विद्यालयों में खेल सामग्री के साथ चिकित्सा सामग्री खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। इससे लगभग एक लाख 52 हजार बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय के एक शिक्षक को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते माह महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर सभी 1582 विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट के तहत लगभग एक करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई थी। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए थे कि इस बार खेल सामग्री के साथ-साथ स्वास्थ्य किट भी खरीदनी है। इससे खेल व अन्य कारणों से अगर बच्चों को चोट आती है तो तुरंत उनका प्रथम उपचार हो सकेगा। इसके लिए विद्यालय के एक शिक्षक को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि किट में सभी प्रकार की दवाएं मौजूद होंगी जिससे अगर किसी छात्र को कोई परेशानी होगी तो अस्पताल पहुंचाने से पहले प्राथमिक इलाज यहां से मिल सके।

अभिभावकों ने जताई खुशी
विद्यालय में स्वास्थ्य किट मौजूद रहने से बच्चों को लाभ मिलेगा। अकबरपुर के गोकरन ने कहा कि यह सराहनीय कदम है। अकसर बच्चों को खेलकूद के दौरान स्कूल में चोट लगती रहती है, किट के होने से तुरंत इलाज मिल सकेगा। रामनगर के देवेश कुमार ने कहा कि विभाग का स्कूलों पर स्वास्थ्य किट रखे जाने का निर्णय सराहनीय है। अब अगर किसी बच्चे को चोट लगी तो प्राथमिक उपचार तुरंत हो जाएगा।
विज्ञापन


होगी किट की जांच
सभी विद्यालयों में राशि भेजी जा चुकी है। किट खरीदने के निर्देश भी दिए गए हैं। आने वाले दिनों में सभी स्कूलों में किट की जांच भी की जाएगी । - बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें