फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगे छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के रामनगर, कटेहरी, जहांगीरगंज व भीटी विकास खंड में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ रहीं छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कक्षा आठ में शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर संबंधित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 100-100 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके, इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ को प्रथम किस्त के रूप में 3 करोड़ 86 लाख रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ किया जाए। साथ ही मानक का भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ रहीं छात्राओं को कक्षा आठ के बाद 9 से कक्षा 12 तक की शिक्षा हासिल करने में इधर-उधर की दौड़ न लगानी पड़े और शिक्षा जारी रखने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए संबंधित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 100-100 बेड का छात्रावास बनाए जाने की घोषणा शासन ने पूर्व में की थी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्रावास के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई थी। जिले में बसखारी विकास खंड को छोड़कर अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, रामनगर, जहांगीरगंज व टांडा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शिक्षा छात्राओं को निशुल्क दी जाती है।
इस बीच सर्व शिक्षा अभियान के तहत पूर्व में जलालपुर, बेवाना व भियांव में छात्रावास के निर्माण को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। जलालपुर में छात्रावास का संचालन हो रहा है। बेवाना में निर्माणाधीन है, जबकि भियांव में भूमि संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही शीघ्र ही निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। शासन ने इसके साथ ही रामनगर, कटेहरी, जहांगीरगंज व भीटी में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी 100-100 बेड के छात्रावास के निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक हॉस्टल के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ को सौंपी गई। निर्माण में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के रूप में 3 करोड़ 86 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। इसमें मानक का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
रामनगर, जहांगीरगंज, भीटी व कटेहरी में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हॉस्टल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के रूप में 3 करोड़ 86 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। -सत्यप्रकाश मौर्य, प्रभारी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें