फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में बनेंगे छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के भीटी, रामनगर, जहांगीरगंज व कटेहरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ रहीं छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई के लिए उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसे लेकर प्रत्येक विद्यालय के लिए 100 बेड का छात्रावास बनाया जाएगा। एक करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रत्येक छात्रावास का निर्माण समग्र शिक्षा अभियान के तहत होगा। जहांगीरगंज, रामनगर व भीटी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए निर्मित होने वाले हॉस्टल के लिए भूमि चिह्नित कर बीते दिनों ही उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ रहीं छात्राओं को माध्यमिक स्तर की शिक्षा हासिल करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए बीते दिनों ही शासन ने प्रत्येक विद्यालय के लिए 100 बेड के छात्रावास निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। एक करोड़ 55 लाख की लागत से बनने वाले हॉस्टल की योजना के तहत जलालपुर में छात्रावास का निर्माण कर संचालन भी प्रारंभ कर दिया गया है, जबकि बेवाना में निर्माण कार्य चल रहा है। भियांव में भूमि की उपलब्धता के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस बीच आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने भीटी, जहांगीरगंज, कटेहरी व रामनगर में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयाें के लिए भी हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रामनगर, जहांगीरगंज व भीटी में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए हॉस्टल के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई है। कटेहरी में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए निर्मित होने वाले हॉस्टल के लिए अभी भूमि चिह्नित नहीं की जा सकी है। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। बताया कि इन हॉस्टलों का निर्माण समग्र शिक्षा योजना के तहत किया जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित होने वाला प्रत्येक हॉस्टल 100-100 बेड का होगा।
विज्ञापन

आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू होगा निर्माण
शासन के निर्देशानुसार जहांगीरगंज, भीटी व रामनगर में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए हॉस्टल निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, जबकि कटेहरी में भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही इसकी भी रिपोर्ट भेज दी जाएगी। आचार संहिता समाप्त होने के बाद हॉस्टल निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें