फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले विलंब से पहुंचे, फिर समय से पहले छोड़ दिया अस्पताल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में चिकित्सकों के अभाव में पर्चा लेकर भटकते मरीज। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरीजों के इलाज के प्रति चिकित्सकों की संवेदनहीनता शुक्रवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। लगभग डेढ़ घंटा विलंब से जिला अस्पताल पहुंचे आठ डॉक्टर कुछ देर मरीजों को देखने के बाद निर्धारित समयावधि से डेढ़ घंटा पहले ही अस्पताल छोड़कर चलते बने। इससे कड़ाके की ठंड के बीच इलाज के लिए पहुंचे 65 से अधिक मरीजों को बगैर इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। मरीजों व उनके तीमारदारों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों की मनमानी पर अंकुा लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को ठोस कदम उठाना होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की इलाज के प्रति लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। विलंब से अस्पताल पहुंचना और समय से पहले ही अस्पताल छोड़ देना उनकी आदत सी बन गई है। इसका खामियाजा दूरदराज के क्षेत्रों से सस्ते इलाज की उम्मीद लिए जिला अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ता है। शुक्रवार को भी चिकित्सकों बड़ी संवदनहीनता सामने आई। आठ चिकित्सक लगभग डेढ़ घंटा विलंब से अस्पताल पहुंचे और लगभग डेढ़ घंटा पहले ही अस्पताल छोड़कर चलते बने। जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक है।
शुक्रवार को चर्मरोग विशेषज्ञ डा. एसके वर्मा, बालरोग विशेषज्ञ डा. आरके, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. पंकज व डा. अतीक आलम, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा. मुख्तार शेख, फिजीशियन डा. डीपी वर्मा, डा व मनोज शुक्ला सुबह साढ़े 10 बजे के करीब अस्पताल पहुंचे। कुछ मरीजों को देखने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे करीब एक एक कर सभी डॉक्टर अस्पताल छोड़कर चलते बने, जबकि इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे। डॉक्टरों के समय से पहले चले जाने से इलाज के लिए लाइन में लगे मरीजों को खराब मौसम के बीच ठिठुरते हुए मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

उठाए जाएं ठोस कदम
दशमड़े की सुनीता व महरुआ गोल्डी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उनमें सुधार होने वाला नहीं है। कड़ाके की ठंड के बीच किसी प्रकार वे अस्पताल तक आईं। अब बिना इलाज के ही उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है।
नरहरपुर के साधूराम, अतरौलिया के मोहन, रानीपुर के रामसहाय, भीटी के रामभुवन ने कहा कि चिकित्सकों को मरीजों के हित की कोई परवाह ही नहीं है। विलंब से आने व समय से पहले ही अस्पताल छोड़कर चले जाने की आदत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। शुक्रवार को गलनभरी ठंड के बीच किसी प्रकार यहां पहुंचे थे, लेकिन अब बगैर इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि सभी चिकित्सकों को समय पर अस्पताल पहुंचने का निर्देश है। शुक्रवार को भी सभी चिकित्सक समय पर अस्पताल पहुंचे और सुचारू रूप से मरीजों का इलाज किया। किसी प्रकार की शिकायत उनके समक्ष नहीं आई। फिर भी यह दिखवाया जाएगा कि मरीजों को कोई असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें