फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मंगुराडिला में बनेगा होम्योपैथी अस्पताल

Fri, 20 Feb 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। होम्योपैथी चिकित्सा को रफ्तार देने के लिए शासन की ओर जलालपुर क्षेत्र में अस्पताल को अपना भवन देने की कवायद शुरू हो गई है। शासन से मुहर लगने के बाद क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में होम्योपैथी अस्पताल बनेगा।
विज्ञापन



जिले में मौजूदा समय में 19 होम्योपैथी अस्पतालों का संचालन हो रहा है, जिसमें किसी के पास अपना भवन नहीं है। इनका संचालन सीएचसी व पीएचसी परिसर में हो रहा है। इनमें तीन अस्पताल अभी निर्माणाधीन हैं। विभाग की ओर से चार अस्पतालों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद मंगुराडिला के अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन मिल गई है, अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण में करीब 29 लाख 80 हजार पूरे का बजट खर्च होगा।





इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ



होम्योपैथी अस्पताल के निर्माण से मंगुराडिला के साथ मदरहा, हैदराबाद, अरई, चुड़ैला, मदनहा, लाभापार, जलालपुर ग्रामीण व शहरी इलाकों के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पहले यह अस्पताल से मंगुराडिला के पंचायत भवन व वर्ष 2017 में जलालपुर सीएचसी में चल रहा था।
विज्ञापन







जिले में हाेम्योपैथी अस्पतालों के निर्माण के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। मंगुराडिला में जमीन मिली है। अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण कराया कराया जाएगा।
विज्ञापन




- जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें