फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खुलासे में लापरवाही पर थानाध्यक्षों को फटकार

Fri, 20 Feb 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिजित आर शंकर ने बुधवार शाम क्राइम मीटिंग के दौरान आपराधिक घटनाओं के खुलासे और जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले कई थानाध्यक्षों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में शिथिलता पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। इनमें मालीपुर, कटका और जैतपुर के थानाध्यक्ष शामिल रहे।
विज्ञापन


रमजान और होली पर्व के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्रों में छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेने पर बल दिया। कहा कि कई बार मामूली दिखने वाली घटनाएं भी बड़ा रूप ले सकती हैं, इसलिए उनकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।

अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई करने, शातिर व अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गोकशी के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया। बीट पुलिसिंग और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि इसका उद्देश्य जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना और पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी व उत्तरदायी बनाना है। इसके अतिरिक्त डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के भी आदेश दिए।

बैठक में एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, पूर्वी श्याम देव, सीओ अकबरपुर नीतीश कुमार, सीओ टांडा शुभम कुमार, कोतवाल श्रीनिवास पांडेय, दीपक सिंह रघुवंशी, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील पांडेय सहित अन्य थाना प्रभारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें