फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में होगी हॉकी लीग प्रतियोगिता

Mon, 25 Aug 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलों का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। जिला हॉकी संघ के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की कई टीमें भाग लेंगी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल, टी-शर्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी या टीमें 28 अगस्त की सुबह आठ बजे तक राजकीय स्टेडियम पहुंचकर अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन पहले से भी कराया जा सकता है। इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें