फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सांसद केएल शर्मा के केस में 17 को सुनवाई

Thu, 09 Oct 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के सांसद किशोरी लाल शर्मा से जुड़े मामले में एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई आगे नहीं बढ़ पाई। अदालत ने मामले में वादी को नोटिस जारी कर तलब किया है, लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर की तारीख तय की गई है। अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाने के उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने 24 मई साल 2024 की घटना बताते हुए कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा एवं उनके अन्य समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में वादी उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय को अदालत ने नोटिस जारी कर तलबकिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें