अंबेडकरनगर। नवंबर माह में चलाए गए यातायात माह का समापन मंगलवार को समापन कार्यक्रम सीओ सिटी कार्यालय परिसर में हुआ। इस मौके पर यातायात माह में सबसे अधिक 1724 चालान करने वाले हेड कांस्टेबल (यातायात) राजेश कुमार को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने लोगों से दृढ़ता से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट लगाने तथा नशे में वाहन न चलाने की अपील की।
इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें प्रथम स्थान डॉ. ए.के. पब्लिक स्कूल की शैलजा राव ने प्राप्त किया। वहीं डोयेन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रिमझिम मौर्या, बीएनकेबी पीजी कॉलेज की सपना भारी, अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज की जागृति यादव, मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज की सन्नों वर्मा, मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल के दिपांशू राज, बीएनकेबी पीजी कॉलेज के पुरुषोत्तम वर्मा, डॉ. एके पब्लिक स्कूल की एकता यादव, मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल की सना गौतम, अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज की अनुष्का पांडेय को भी शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन के दौरान तहसील तिराहा पर बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को रोककर हेलमेट भी वितरित किए गए। साथ ही लोगों को भविष्य में नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। एएसपी पूर्वी हरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी, सीओ जितेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्रीनिवास पांडेय, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
बॉक्स
माह भर की प्रवर्तन कार्रवाई
कुल चालान : 10,876
कुल शमन शुल्क : 1,31,38,800 रुपये
जमा किया गया शुल्क : 1,85,300 रुपये