अंबेडकरनगर के रामनगर में इसी हनुमान मंदिर में गुरुवार को होगा भव्य आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य आयोजन होगा। इसके लिए मंदिर का रंग रोगन करने के साथ ही भव्य रूप से सजा दिया गया है।
हनुमान चालीसा पाठ, हनुमानष्टक, जागरण व भंडारे आदि के सफल आयोजन के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम से जुड़े लोगों के अलावा आसपास के युवाओं में भी इस आयोजन को लेकर काफी उल्लास है।
सुबह से ही मंदिर के आसपास साफ-सफाई व अन्य प्रकार की तैयारियां जोरों पर पूरी की गईं। आयोजक शिवपूजन शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भक्ति जागरण में आजमगढ़ के प्रसिद्ध गायक बाबा तिवारी का ग्रुप शामिल होगा। इसके अलावा स्थानीय कलाकार भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। शाम को प्रसाद वितरण व भंडारे का भी आयोजन होगा।