फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मध्याह्न भोजन में अब हर शुक्रवार को मिलेगा हलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सर्दी के मौसम में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिड-डे मील के साथ अब हर शुक्रवार गरमा-गरम हलवा भी परोसा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की यह नई व्यवस्था नवंबर के पहले शुक्रवार यानी आज से जिले के 1583 परिषदीय विद्यालयों में लागू हो रही है। इससे करीब 1.55 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था फरवरी 2027 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

विभाग ने हलवा वितरण के लिए महीने के चारों शुक्रवार का मेन्यू निर्धारित किया है। इसके तहत पहले और तीसरे शुक्रवार को बच्चों को मीठा हलवा दिया जाएगा, जबकि दूसरे और चौथे शुक्रवार को नमकीन हलवा परोसा जाएगा। पहले दिन बच्चों को मीठा हलवा खिलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के साथ मिड-डे मील में विविधता लाना है।
बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि नई व्यवस्था लागू कराने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक रसोइयों के माध्यम से निर्धारित मेन्यू के अनुसार हलवा तैयार कराकर बच्चों को वितरित कराएंगे। नवंबर से फरवरी तक इसका नियमित संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रति बच्चे के हिसाब से तय की गई धनराशि : हलवा तैयार कराने के लिए प्रति विद्यार्थी अलग-अलग धनराशि निर्धारित की गई है। मीठा हलवा बनाने पर सात रुपये और नमकीन हलवे पर चार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए मिड-डे मील योजना के बजट का उपयोग होगा। विद्यालयों में भोजन बनाने वाले रसोइये ही हलवा तैयार करेंगे। इसके एवज में उन्हें प्रति बच्चे दो रुपये अतिरिक्त पारिश्रमिक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें