फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोविंद साहब सड़क पर गड्ढामुक्त अभियान धड़ाम

Sat, 26 Oct 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बदहाल पड़ा गोविंदसाहब धाम जाने वाला मार्ग। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटका बाजार को गोविंद साहब धाम से जोड़ने वाला लगभग पांच किलोमीटर लंबा मार्ग दो वर्ष से क्षतिग्रस्त है। मुख्य मार्ग होने के चलते एक दर्जन से अधिक गांव की पांच हजार से अधिक आबादी इस पर हिचकोले खाने को मजबूर है।
विज्ञापन

बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश जारी किया। इसका लाभ कुछ सड़कोंं को अभी तक नहीं मिल पाया है। लगभग पांच वर्ष पहले जिला पंचायत से कटका से गोविंद साहब तक सड़क का निर्माण कराया गया। उसके बाद से इस सड़क पर मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। इससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पाभीपुर निवासी राम आशीष ने बताया कि पांच किमी लंबे मार्ग पर कटका बाजार, दिनकरपुर, कोरझा, इनाईपुर व गोविंद साहब आदि गांव के लोगों का दैनिक आवागमन होता है। इस मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के अलावा इंटर काॅलेज भी है। रोज तमाम विद्यार्थी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। अशोक भारद्वाज व भूप नारायण ने बताया कि आम दिनों के अलावा गोविंद साहब मेले के दौरान पूरे डेढ़ माह मार्ग पर 24 घंटे आवागमन होता रहता है।
विज्ञापन

मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि गड्ढामुक्त अभियान के तहत इस सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आने वाले समय में आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही सड़क निर्माण को लेकर उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर निर्माण की मांग की जाएगी।
चुनाव बाद होगा मरम्मत का कार्य
कटका से गोविंद साहब तक सड़क में कुछ हिस्सा जिलापंचायत का है और कुछ पीडब्ल्यूडी का है। बीते दिनों सड़क की मरम्मत को लेकर बैठक हुई थी। चुनाव समाप्त होते ही मरम्मत का कार्य किया जाएगा। -रमेश कुमार, अवर अभियंता, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें