फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अंबेडकरनगर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे राज्यपाल

Wed, 28 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
UP governor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर गुरुवार से प्रारंभ हो रहे अंबेडकरनगर महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रामनाइक महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। लखनऊ से आई सुरक्षा टीम ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्यपाल के दौरे को लेकर जायजा लिया। तय हुआ कि गुरुवार सुबह एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार अंबेडकरनगर महोत्सव का आयोजन दो दिवसीय है। 29 सितंबर को राज्यपाल रामनाइक सुबह साढ़े 10 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फैजाबाद रोड पर फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। इससे पहले वे सवा दस बजे अकबरपुर हवाईपट्टी आएंगे, जहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम के लिए निकलेंगे।

लगभग एक घंटा तक कार्यक्रम में रहकर सेनानियों तथा शहीद के परिवारीजनों को सम्मानित करने के साथ ही वे समारोह को संबोधित भी करेंगे। इस बीच लगातार हो रही बरसात को देखते हुए राज्यपाल के दौरे पर असमंजस की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। हालांकि लखनऊ से आए सुरक्षा अधिकारियों ने तय किया है कि फिलहाल कार्यक्रम स्थगित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बारिश की स्थिति के अनुसार ही कोई निर्णय लिया जाएगा। देर शाम तक सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल से लेकर पुलिस लाइंस तक सुरक्षा संबंधी जायजा लेते हुए विचार-विमर्श किया। डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी अजय सिंह ने भी अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना लिया। 

उधर, आयोजन को लेकर समिति से जुड़े सदस्यों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया गया है। आयोजन मंडल के मनोज पटेल व विशु सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय व बाहरी कलाकार भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें