फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हितों को भूल गई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों के हितों को भूल चुकी हैं। किसानों पर थोपा जा रहा नया कृषि कानून किसानों की कमर तोड़ने वाला है। सरकार सिर्फ कृषि क्षेत्र में निजी सेक्टर को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। किसानों को उसकी उपज की एमएसपी कैसे मिलेगी, इसकी चिंता नही है। किसानों के विरोध करने के बावजूद सरकार की मनमानी जारी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कतई इस मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला सचिव अनिल कुंवर चौहान ने कहा कि जल्द ही इसके लिए आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला सचिव अनिल कुंवर चौहान ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि किसान हितैषी होने का दावा करने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है। कड़ाके की इस ठंड में किसान नए कृषि कानून के विरोध में आंदोलनरत हैं। तानाशाही के रास्ते पर चल रही सरकार कानून को रद्द करने की बजाय किसानों पर लाठियां बरसा कर उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रही है। सरकार की यह मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। नौजवान सभा के जिला सचिव संतोष यादव ने भी सरकार के नए कानून का विरोध जताया। इस मौके पर राजमणि यादव, जीतबहादुर यादव, रामचेत, आज्ञाराम, अभिषेक, सचिन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें