विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर मोहल्ला निवासी मो. जमाल के घर से चोरों ने सोमवार रात नकदी-जेवरात समेत ढाई लाख का सामान पार कर दिया। चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने जल्द चोरी की घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
पीड़ित के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद उनका पूरा परिवार सो गया था। देर रात घर के पीछे की दीवार से चढ़कर कमरे में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का लाॅकर तोड़कर 75 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया घटना की जांच कराई जाएगी।