फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकोच छोड़ बेहतर स्वास्थ्य पर ध्यान दें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाज की बेहतरी तभी संभव है, जब महिलाएं स्वस्थ और जागरूक होंगी। इसके लिए महिलाओं को स्वयं आगे आने की जरूरत है। महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्वास्थ्य के लिए हमेशा सतर्क रहें। यह विचार शुक्रवार को अकबरपुर नगर से सटे परमदा मोहल्ले में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव संध्या राजभर ने प्रकट किए। उन्होंने महिलाओं को स्तन कैंसर से बचने व उसके उपचार का सुझाव दिया। कहा कि महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या है कि वह अपनी बीमारियों को लेकर खुलकर बात नहीं करतीं। इसके चलते आगे चलकर वह बड़ी समस्या बन जाती है।
विज्ञापन

परमदा मोहल्ले में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में संध्या ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समाज बेहतर तभी बन सकता है, जब महिलाएं स्वस्थ एवं जागरूक होंगी। महिलाओं से आह्वान किया कि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर हमेशा सजग रहें। कोई भी दिक्कत महसूस हो तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। कहा कि अक्सर महिलाएं संकोच के चलते अपनी बीमारी को लेकर खुलकर बात नहीं कर पातीं। यह लापरवाही व चुप्पी आगे चलकर बड़ी समस्या बन जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बीमारियों को लेकर खुलकर बात करना चाहिए और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते रहना चाहिए।
कई बार बीमारी को लेकर बरती गई लापरवाही न सिर्फ आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मरीज की जान तक चली जाती है। उन्होंने महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में जागरूक किया। कहा कि कई बार महिलाओं में यह समस्या आ जाती है। शुरुआती दौर में यदि समय रहते उपचार कराया जाए तो यह ठीक हो जाती है। परंतु यदि लापरवाही बरती गई तो जानलेवा साबित हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को यदि ऐसी कोई समस्या का आभास हो तो उन्हें तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। बाद में उन्होंने महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे। इस मौके पर अचल, पूजा कुमारी, प्रियंका, बबीता, शकुंतला देवी, कुसलावती, सुमन व साक्षी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें