फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर में शनिवार को दो दिवसीय परंपरा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या प्रो. शेफाली सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शनिवार को छात्राओं ने रंगोली, कलश सजावट, मेंहदी, एकल गायन व समूह गायन आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्राचार्या शेफाली सिंह ने कहा, सांस्कृतिक परिषद द्वारा दो दिवसीय परंपरा-2022 का शुभारंभ किया गया है। पहले दिन शनिवार को छात्राओं ने शिक्षिका डॉ. सीमा यादव के संयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें रंगोली, कलश सजावट, मेहंदी, एकल गायन एवं समूह गायन प्रतियोगिताएं हुईं।
14 फरवरी को एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा नाटक आदि का आयोजन होगा। समापन के साथ प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित होंगे। निर्णायक की भूमिका डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. रवींद्र वर्मा, डॉ. भानु प्रताप राय, डॉ. विजय प्रकाश सिंह एवं सतीश उपाध्याय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें