फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर से 250 मीटर की दूरी पर की गई छात्रा की हत्या

Sun, 28 Sep 2025 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिस स्थान पर छात्रा का शव मिला है, वह उसके घर से महज 250 मीटर ही दूर है। छात्रा हर रोज इसी रास्ते से होकर करीब पांच किमी दूर साइकिल चलाकर अपने कॉलेज पहुंचती थी। शनिवार को वह अपने कॉलेज तक का सफर तय नहीं कर पाई और रास्ते में ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

छात्रा की मां शिक्षा मित्र हैं और पिता लुधियाना में रहकर नौकरी करते हैं। शिक्षा मित्र की नौकरी करने के साथ महिला अपनी बेटी के साथ एक नौ वर्षीय बेटे का देखभाल का जिम्मा संभाल रही हैं। अमूमन मां-बेटी दोनों एक ही समय में घर से निकलते थे। हर रोज यही सिलसिला चलता आ रहा था। गांव से स्कूल जाने वाले आरसीसी सड़क से करीब 200 मीटर अंदर शव मिला है। बताया जा रहा है कि इस रास्ते पर दिन के समय भी कम ही लोगों का आना-जाना है। शायद यही वजह है कि कई घंटों तक छात्रा के शव पर किसी की नजर नहीं गई। घटना के बाद से मां पूरी तरह से बदहवास हैं, जबकि पिता लुधियाना से निकल चुके हैं। गांव के लोग भी वारदात से सहमे हुए हैं। स्कूल प्रशासन के अनुसार छात्रा नियमित रूप से स्कूल आती थी और पढ़ाई में भी अच्छी थी। वह अपने परिजनों के लिए पढ़-लिखकर अफसर बनना चाहती थी, लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें