जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर अकबरपुर रोड पर स्थित सैरपुर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय कक्षा 11 की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मालीपुर पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र मालीपुर के पटोहा गानेपुर निवासी काजल कनौजिया (15) पुत्री मुकेश कनौजिया किसी कार्य से सोमवार की दोपहर में अकबरपुर की तरफ जा रही थी। सैरपुुर स्थित रेलवे क्राॅसिंग का फाटक ट्रेन आने की सूचना के चलते बंद था। परंतु वह बगल से होकर ट्रैक पार करने लगी। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मालीपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद