फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा सरकार बनाने के लिए तन्मयता से जुटें

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। प्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता के साथ जुटना होगा। कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से न सिर्फ जन-जन को अवगत कराएं, वरन योजनाओं का लाभ पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर मिले, इस पर भी पूरा जोर दें। यह विचार पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने सोमवार को सोन्हू समैसा बूथ पर सदस्यता अभियान के दौरान प्रकट किए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सकारात्मक नीतियों का ही परिणाम है कि जनता को उनका हक बगैर किसी समस्या के मिल रहा है। प्रदेश सरकार जहां समाज के हर वर्ग को बगैर किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ दे रही है, वहीं केंद्र सरकार उज्जवला योजना समेत कई अन्य योजनाओं के माध्यम से जनता की खुशहाली तय कर रही है। प्रदेश सरकार अपने कार्यों के बलबूते ही आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर पूर्ण बहुमत से पुन: सरकार बनाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने कहा कि आम जनमानस भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है। आम जनमानस ने मन बना लिया है कि भाजपा को पुन: सत्ता में लाया जाए। क्योंकि हर व्यक्ति अमन-चैन की जिंदगी व्यतीत कर रहा है। पीड़ितों को न्याय मिल रहा है। दंगा फसाद के दिन अब लद चुके हैं। कार्यक्रम में कई युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर भाजपा नेता अवधेश तिवारी, राम नारायण तिवारी, सुभाष तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी व जय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें