अंबेडकरनगर। जैतपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर सत्येंद्र उर्फ लौटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सम्मनपुर के अमरौला निवासी सत्येंद्र के खिलाफ जैतपुर, मालीपुर और जलालपुर थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
बीते माह सत्येंद्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद