फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूल से गेहूं-चावल चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी के प्राथमिक विद्यालय इटवा में हुई चोरी का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अयोध्या जिले के गोसाईंगंज के गौहनिया निवासी लवकुश चौहान को गिरफ्तार कर चोरी का अनाज, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर चला गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक शैलेंद्र ने छह अक्तूबर को रसोईघर और कार्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में उसकी बाइक पर चोरी का 48 किलो गेहूं और 50 किलो चावल मिला। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए। इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह ने बताया कि लवकुश पर गोसाईंगंज और बस्ती के छावनी थाने में भी चोरी के दो अन्य मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें