अंबेडकरनगर। ट्रेनों की देरी से आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को महाकुंभ से आने वाली ट्रेनों में भीड़ भी कम थी। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन संख्या (04111) करीब एक घंटा 29 मिनट की घंटे देरी से पहुंची। महाकुंभ स्पेशल (04112) भी अपने निर्धारित समय से दो घंटा 16 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
बालूरघाट से भटिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस (15743) दो घंटा 10 मिनट लेट रही। गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) दो घंटा 54 मिनट की देरी से पहुंची। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक महाकुंभ की वजह से लगातार गाड़ियां देर से चल रहीं हैं। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा। (संवाद)