फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में गंगा जमुनी तहजीब को लगा तगड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से गंगा जमुनी तहजीब को तगड़ा झटका लगा है। दोनों ही सरकारें लोगों के बीच नफरत फैलाने का कार्य कर रही हैं। जनता इसका जवाब देगी। बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ते अपराध से लोगों का ध्यान बांटने के लिए उन्हें आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि आम जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। यह बातें समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहीं। वे अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। मजबूत संगठन के आधार पर ही किसी भी सफलता को आसानी के साथ हासिल किया जा सकता है। दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनने जा रही है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
कहा कि प्रदेश की जनता पूरी तरह से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश की गंगा जमुनी तहजीब को तगड़ा झटका लगा है। सिर्फ नफरत ही फैलाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं पर लगातार होते अत्याचार का प्रमुखता से जिक्र किया। कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वादा कर उन्हें सिर्फ धोखा दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि न सिर्फ महंगाई बल्कि बेरोजगारी भी तेजी से बढ़ रही है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं, तो महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। किसान परेशान हैं। उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामसकल यादव, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त, उत्तम चौधरी, विधानचंद्र चौधरी, आनंद वर्मा, अभिषेक सिंह, अंकुश पटेल, प्रतिमा यादव, सिराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें