फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लेखपालों की लॉगिन आईडी से लेकर दस्तावेज मुशियों के भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से निजी कर्मचारी बेधड़क मनमाने ढंग से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। यह स्थिति तब है जब हाल ही में एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा था और कुछ समय पूर्व दो निजी कर्मचारियों को एसडीएम ने पुलिस के हवाले कर दिया था। लेखपाल और उनके मुंशियों की सांठगांठ से सरकारी आदेशों की अवहेलना हो रही है। उधर, फर्जी आय प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में तहसीलदार से जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील के गौरा महमदपुर की एक महिला जनवरी माह में दो बार अलग-अलग आय के प्रमाणपत्र जारी करवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गई। संपूर्ण समाधान दिवस में जब इसकी शिकायत हुई तो लेखापाल मिथिलेश यादव ने खुद को फंसता देख अपने निजी कर्मचारी टीपी यादव पर उनकी लॉगिन से प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप मढ़ दिया। शासन-प्रशासन से साफ तौर पर निर्देश हैं कि कार्यालय में किसी प्राइवेट कर्मचारी से कोई काम न कराया जाए। इसके बावजूद निजी कर्मचारी रखकर सरकारी आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।
बीते दिनों ही इसी तहसील से एक लेखपाल अरुण कुमार को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था। इस पूरे प्रकरण में एक बार फिर लेखपाल और उनके मुंशियों की कारगुजारी उजागर हो गई है। एसडीएम पवन जायसवाल ने तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव को लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही पूरे प्रकरण पर जांच रिपोर्ट भी मांगी है। एसडीएम ने बताया कि निजी कर्मचारियों को तहसील में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले लेखपालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें