फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साइकिल पाकर खिले 54 मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित करते अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के भानमती स्मारक पीजी कॉलेज में रविवार को जन संघर्ष मोर्चा की ओर से मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 54 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें साइकिल भी भेंट की गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक राम अचल राजभर ने कहा कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसा साधन है, जिसे प्राप्त कर हम समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। केंद्र की सत्ता संभालने वाली पार्टियां और उनके नेता चाहते तो आज देश दुनिया का सबसे अग्रणी देश होता। आज शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज कर बंद करने की साजिश की जा रही है, इससे गरीबों के बच्चों पढ़ने के लिए दूर जाना होगा। बच्चों को आज शिक्षा की जगह अंधविश्वास की ओर बढ़ाया जा रहा है। नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं और गरीब के बच्चों का कांवड़ यात्रा पर भेज कर पुष्पवर्षा कर रहे हैं।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन कब्जा कर रहा है, आतंकवादी कश्मीर में हमला कर रहे हैं। सरकारें तो आएंगी-जाएंगी। अगर आप शिक्षा पर ध्यान देते हैं और अगर 2027 में सपा सरकार आई तो हर युवा को आरक्षण का लाभ देकर सरकारी नौकरी में लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रबंधक संजय राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की मेहनत को मान्यता देने का प्रयास है। इस दौरान देवेंद्र भास्कर, सभई राम राजभर, रविंद्र नाथ उपाध्याय समेत शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें