फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए साढ़े तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां निवासी संतोष प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लखनऊ में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। उसकी मुलाकात रामगढ़ अमेढ़ा थाना छाबनी जिला बस्ती निवासी अनूप तिवारी उर्फ विक्की से हुई। उसने एक दिन बातचीत के दौरान बताया कि उसका एक मित्र है जो नौकरी दिलाने का काम करता है। यदि उसे नौकरी लेनी है तो वह अपने मित्र से बात करे। पीड़ित ने बताया कि व ह उसकी बातों में आ गया। आरोपी ने अपने मित्र से नौकरी के लिए बात की। विक्की ने अपने मित्र आयुषमणि मिश्र से उसकी मुलाकात कराई।
दोनों ने उससे पैसे देने को कहा। पीड़ित के अनुसार उसने कई बार में आयुषमणि के खाते में साढ़े तीन लाख रुपये भेज दिए। जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से संपर्क किया और पैसा वापस करने को कहा, इस पर उसे धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें