फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: सड़क पर आए जानवर को बचाने में गिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलटी बस, करीब आधा दर्जन यात्री घायल

Sun, 21 Jul 2024 11:25 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के अहिरौली में हुए हादसे में एक बस के पलट जाने से करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर आए जानवर को बचाने में बस गिट्टी पर चढ़ गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर से लखनऊ जा रही अकबरपुर डिपो की बस शनिवार आधी रात करीब अहिरौली में पलट गई। इससे करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोट आ गई।

विज्ञापन


हादसा सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के ढेर पर बस चढ़ जाने से हुआ। बताया जाता है कि अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में ऐसा हुआ।

घायल हुए यात्रियों दिनेश, रमाकांत और विनीत आदि को स्थानीय कटेहरी सीएचसी में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया। सभी यात्रियों को बाद में दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें