फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लोन दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वाहन लोन दिलाने के नाम पर आलापुर के लखनीपट्टी निवासी अनूप कुमार से पांच हजार रुपये की ठगी हो गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आलापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अनूप कुमार के अनुसार, उन्हें वाहन लोन की आवश्यकता थी। इसी सिलसिले में 12 जुलाई 2025 को उनकी मुलाकात अयोध्या जिले के वजीरगंज निवासी आदित्य मौर्या से हुई। आरोपी ने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का फील्ड ऑफिसर बताते हुए लोन दिलाने का भरोसा दिया। 13 जुलाई 2025 को आरोपी ने उनके घर पहुंचकर लोन प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी ली। साथ ही कुछ फार्म पर हस्ताक्षर भी करवाए।
इसके बाद स्टांप ड्यूटी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे। उन्होंने 14 जुलाई 2025 को 2500 रुपये ऑनलाइन एक यूपीआई आईडी पर भेजे, जबकि 2500 रुपये नकद दिए। रकम लेने के बाद आरोपी चला गया और लोन प्रक्रिया शुरू होने की बात कही।2 अगस्त 2025 को उसने लोन पास न होने की जानकारी। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। पहले 2-3 दिन में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया गया मगर वह टालमटोल करता रहा। अंततः 16 दिसंबर 2025 को उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें