फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तेज धूप और पछुआ हवा से बढ़ी गर्मी, 38 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
मंगलवार को जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड में भर्ती बच्ची का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चटख धूप और गर्म हवाओं ने गर्मी बढ़ गई है। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम भी 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को दोपहर के समय घरों से निकलना काफी मुश्किल होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि अभी सुबह और शाम हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन में गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। खेतों में काम कर रहे किसानों पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल किसी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
गर्मी से बच्चों की सेहत पर पड़ रहा असर
मौसम बदलने से बच्चों में वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। तेज बुखार, सर्दी, खांसी, उल्टी और दस्त के साथ वायरल निमोनिया और एंट्रिक फीवर भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार व उल्टी दस्त से परेशान एक बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल के नोडल डॉ. अविनाश रस्तोगी ने बताया कि गर्मी का प्रभाव अब शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि संक्रमण की चपेट में आने से ओपीडी में 50 से 70 तक बच्चे उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जियों व आम की फसल भी होगी प्रभावित
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र पांती के कृषि वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने बताया कि तेज धूप व गर्मी का असर सब्जियों के साथ आम की फसल पर भी देखने को मिलेगा। इसका कारण है कि जिन इलाकों में सिंचाई का अभाव है, वहां आम की फसलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचेगा। वहीं सिंचाई वाले इलाकों में भी आम पर गर्मी के प्रभाव से बाहरी परत समय से पहले पीली पड़ने लगेगी। किसानों से अपील है कि फसलों पर नियमित रूप से सिंचाई करते रहें। हवा चलने के समय पानी लगाने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें