फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में चार लोग घायल, एक गंभीर

Fri, 08 Jan 2016 10:29 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आलापुर थाना अन्तर्गत पगहरा गांव निवासी अरुण (27) पुत्र भागीरथी गुरुवार देर सायं बाइक से आलापुर जाते समय रास्ते में एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहिरौली थाना अन्तर्गत प्रतापुर गांव निवासी राकेश (40) पुत्र शिवप्रसाद गुरुवार देर सायं बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना अन्तर्गत कटेहरी बाजार निवासी रामबली (41) पुत्र रामपदारथ गुरुवार देर सायं बाइक से अहिरौली जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेसुल्तानपुर थाना अन्तर्गत महारमपुर गांव निवासी अर्जुन (22) पुत्र रामचंदर शुक्रवार सुबह बाइक से बाजार जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें